# Tags

How Rajkummar Rao And Wamiqa Gabbi Bhool Chuk Maaf Ott Release Effect Box Office Collection – Amar Ujala Hindi News Live

How Rajkummar Rao And Wamiqa Gabbi Bhool Chuk Maaf Ott Release Effect Box Office Collection – Amar Ujala Hindi News Live

राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर  ‘भूल चूक माफ’ इस शुक्रवार यानि बीते 9 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी पर ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने इसे टाल दिया। अब यह फिल्म तो 16 मई को ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी लेकिन इस थिएट्रिकल रिलीज के टलने से बॉक्स ऑफिस को कितना नुकसान हुआ? यहां जानें…

Trending Videos

इस मामले पर अमर उजाला ने  डिस्ट्रीब्यूटर और एग्जिबिटर अक्षय राठी से बात की। अक्षय ने कहा, ‘इस फिल्म की रिलीज अचानक टली है, वो भी रिलीज से सिर्फ एक दिन पहले। इस मामले में सबसे ज्यादा नुकसान थिएटर ओनर्स को होगा। थिएटर मालिक पहले से फिल्म के हिसाब से शेड्यूल बनाते हैं और रिलीज से एक दिन पहले फिल्म हटाना उनके लिए बहुत बड़ा नुकसान होता है।’

मुख्य नुकसान सिनेमा हॉल मालिकों का

अक्षय ने बताया, ‘थिएटर ओनर्स फिल्म के हिसाब से पूरे हफ्ते का शेड्यूल बनाते हैं। कब कौन सी फिल्म कितने शो में चलेगी? क्या स्टाफिंग होगी? किस शो में कितने स्क्रीन होंगे? ये सब तय होता है। अचानक से फिल्म हटा ली जाए तो सारा शेड्यूल बिगड़ जाता है।’

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Wamiqa Gabbi Exclusive: ‘भूल चूक माफ’ के OTT रिलीज पर वामिका का बड़ा बयान, बोली- ‘भारत और पाकिस्तान के हालात…’

बॉक्स ऑफिस को 50–55 करोड़ का नुकसान

अक्षय ने यह भी कहा कि अगर फिल्म थिएटर्स में रिलीज होती तो आराम से 50-55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती थी। यह इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा लॉस है। खासकर ऐसे समय में जब हर फिल्म का बिजनेस काफी मायने रखता है।’

More Info: Apni News